Politics News: गहलोत के जमूरे जांच एजेंसियों के सामने उनके कारनामों की परतें खोल रहे है — मंत्री जोगाराम पटेल

0
9
Politics
Rajasthan

प्रदेश में मौसम के अनुसार तापमान में गिरावट जारी है। लेकिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने के कारण राजनीति क्षेत्र में गरमाहट बढने लगी है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर संचार माध्यमों के जरिए राजनीति क्षेत्र में गरमाहट पैदा कर दी है। उन्होने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है। लोग डेंगू से मर रहे हैं। मुख्यमंत्री अब दिल्ली अप-डाउन करना बंद करें। प्रदेश की जनता का ख्याल रखें।
उपरोक्त बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उन्होंने कैसे अप-डाउन कराया था। वह जग जाहिर है। पूरा कार्यकाल सरकार बचाने की जोड़-तोड़ में निकाल दिया। जयपुर और जैसलमेर के होटलों में सरकार और कांग्रेस के विधायक बंद रखे गए। उनके जमूरे जांच एजेंसियों के सामने उनके कारनामों की परतें खोल रहे है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के पिछले 5 साल के कारनामों से प्रदेश का विकास डाउन ही नहीं रसातल में चला गया। अब मात्र 10 माह में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here