Rajasthan News: कोई भी संगठन मांग व आंदोलन से जीवित रहता है -श्री देवनानी

0
27

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज का भारत एक वृहद दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है। हम विश्वगुरू थे और रहेंगे और वर्ष 2047 तक हम निश्चित रूप से विकसित भारत बन जाएंगे। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस वर्कर्स की 19वीं त्रैवार्षिकी ऑल इण्डिया कॉन्फ्रेंस रविवार को अजमेर में आयोजित हुई। इसमें पूरे देश के भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्मिकों ने भाग लिया।
श्री देवनानी एलआईसी कार्मिकों का आह्वान किया कि देश के लिए वे भी अपना सम्पूर्ण योगदान दें। उन्होने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की तरक्की और आमजन में सुरक्षा के भाव का एक महत्वपूर्ण अंग है। निगम का बीमा यानि सुरक्षा की गारंटी, आमजन को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि बीमा सदैव साथ रहता है। निगम के कर्मचारी उपभोक्ता हित व राष्ट्रहित में निरन्तर कार्य करते रहे। देश के हित में पॉलिसीधारकों के हितों की पूरी तरह रक्षा हो और उन्हें अधिक से अधिक सेवाएं प्राप्त हो। वर्तमान समय एआई का है। हम एआई और तकनीकी सहायता से अधिक से अधिक आमजन को अपनी सेवाओं का सम्पूर्ण लाभ पहुंचाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी संगठन मांग व आंदोलन से जीवित रहता है लेकिन इसे सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। देश में एक नारा प्रचलित है ‘‘देश के हित में करेंगे पूरा काम, काम के लेंगे पूरे दाम’’ यह सोच रखकर हम स्वंय को और संगठन को आगे बढ़ाए। एलआईसी ने देश के उपभोक्ताओं में जो विश्वास व प्रभाव बनाया है वह अपनेआप में अनूठा व अद्वितीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here