Heritej Nigam News: 18 नवंबर को जयपुर स्थापना दिवस, एक माह तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
8
heritej nigam News

हेरिटेज निगम की ओर से जयपुर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को महापौर कुसुम यादव ने हेरिटज निगम मुख्यालय पर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महापौर कुसुम यादव ने बताया कि 18 नवंबर को जयपुर शहर का स्थापना दिवस मनाया जाता है। ये हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस बार हेरिटेज निगम जयपुर समारोह दिवस भव्य रूप में मनाएगा।

heritej nigam

महापौर कुसुम यादव ने बताया कि समारोह के अंतर्गत 18 अक्तूबर से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे, जो विभिन्न स्थानों पर अनवरत 18 नवंबर तक चलेंगे। बैठक में समारोह से संबंधी तैयारियों के लिए आयोजन समिति का भी गठन किया गया है। समिति के प्रभारी उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ होंगे। इस अवसर पर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए , आयोजन से संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वहीं महापौर ने ताल कटोरा और पौंड्रिक पार्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने व्यवस्था सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों को रोकने के लिये उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए।

 Jaipur Heritageदूसरी ओर हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा के निर्देश पर आईईसी एक्टिविटी टीम वार्डो में जाकर घर घर गीले और सूखे कचरे को अलग अलग डस्टबिन में रखने के लिए जागरूक कर रही है। अभियान की जानकारी देते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण उपायुक्त सरिता मल्होत्रा ने बताया कि आदर्श नगर जोन के वार्ड 24 में पटेल कालोनी में आमजन को सूखा और गीला कचरा के बारे में समझाया। उन्होने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता बढ़ाना और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना है। नागरिकों से इस मुहिम में सहयोग करने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करने की अपील की गई। वहीं निगम के द्वारा चलाई गई RRR सेंटर योजना के लिए रहवासियों को बताया गया। स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया कि दीवाली की सफाई में कई ऐसी वस्तुएं है, जिन्हें आप कचरे में नहीं फैंके। अपने घर के अनुपयोगी वस्तुओ को हेरिटेज निगम के RRR सेंटर पर जमा कराएं। हेरिटेज निगम जरूरत मंद लोगों को उन वस्तुओं को निशुल्क देने का काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here